बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमाया हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग हो गई है। वे और उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो के जरिये निक प्रियंका को धन्यवाद कहना चाहते हैं। एक बार फिर निक के लिए प्रियंका का यह प्यार देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।