DevBhoomi Insider Desk • Mon, 15 Nov 2021 6:31 pm IST
रास्ता बंद करने भड़के ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन से शिकायत
देहरादून। खैरी मानसिंह के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर नाले की सरकारी भूमि कब्जाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की है। ग्राम पंचायत की प्रधान सरोजनी ज्वाड़ी ने बताया कि गांव में पुरानी सड़क से मंडी तक के लिए कच्चा रास्ता है। जो नाले से होकर जाता है। पिछले कई दशकों से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ लोगों ने वहां जमीनें खरीदकर नाले में भी कब्जे शुरू कर दिए हैं। जिससे लोगों को रास्ता बंद हो रहा है। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। पुलिस व प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में आक्रोश है।अगर इसमें जल्द कार्रवाई ना हुई तो लोग आंदोलन के लिए तैयार हैं।