Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 12:15 pm IST


उत्तराखंड : बिजली कर्मी आंदोलन पर अडिग, गेट मीटिंग में बुलंद की आवाज


उत्तराखंड में ऊर्जा के तीनों निगमों के कार्मिक आंदोलन पर अडिग हैं। मांगों को लेकर उन्होंने पिटकुल मुख्यालय में गेट मीटिंग कर आवाज बुलंद की और आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मियों ने 27 जुलाई से हड़ताल का एलान किया है। ऊर्जा के तीनों निगमों के कार्मिकों ने गुरुवार को पिटकुल मुख्यालय में गेट मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि वर्ष 2017 में ऊर्जा निगम के कार्मिक आंदोलनरत थे, तब 22 दिसंबर 2017 को कार्मिकों के संगठनों व सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ था। आज तक उस समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग में 9-5-5 वर्षों में एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया, जो कि उन्हें उत्तर प्रदेश के समय से ही मिल रही थी।