Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 2 Oct 2022 7:00 pm IST


उत्तरकाशी : गंगनानी धारा के पास यमुना में स्नान करने गया युवक तेज बहाव में बहा, खोजबीन में जुटे ग्रामीण


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार सुबह गंगनानी धारा के पास यमुना नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। अपने सामने युवक को बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत युवक की खोज शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी के अनुसार खाबला गांव का सुमन राणा उम्र 22 वर्ष पांडव दल के साथ यमुना में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुरोला भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है। बता दें कि रंवाई घाटी में अशोज महीने में ग्रामीण पांडव और अन्य देवताओं के पाश्वाओं के साथ ढोल बाजों सहित यमुना नदी में स्नान करने जाते हैं। स्नान करने के बाद ही वे लोग गांव लौटते हैं। इसके चलते ही आज ग्रामीण यमुना स्नान करने गए थे। जिस दौरान दल में शामिल सुमन राणा स्नान करते समय यमुना में बह गया।