Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Jun 2023 5:51 pm IST

जन-समस्या

केरल पहुंचे मानसून से पूरे राज्य में बारिश, एक हफ्ते बाद पहुंचेगा उत्‍तर भारत


नई दिल्‍ली: मानसून एक सप्‍ताह की देरी से केरल पहुंच गया है। इस वजह से राज्य के 95 प्रतिशत इलाके में बारिश हो रही है। मानसून कुछ घंटों में कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग (IMD) के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले सप्‍ताह तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में एक जून तक मानसून आ जाता है। IMD ने भी पहले चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। अब बिपरजॉय पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।