Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Oct 2022 1:30 pm IST


हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां 17 अक्तूबर सोमवार को गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ अस्थियां लेकर आएंगे। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचेंगे। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम जारी किया है।