पौड़ी-नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर पौड़ी में कांग्रेसियों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। कांग्रेसियों ने बीते दिनों पूर्व दुगड्डा नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बुडोला के निधन पर भी शोक जताया है। घटनाओं पर शोक जताते हुए ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक खुकशाल ने कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी। शोक जताने वालों में जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह, भरत सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद नेगी, नितिन बिष्ट, श्रीकांत, युद्धवीर सिंह, रेखा भंडारी, कमला रावत, गोदांबरी रावत, विनोद दनोशी, गौरव सागर, रोहित गुंसाई, मनवर सिंह, भाष्कर बहुगुणा, कैलाश बिष्ट आदि शामिल थे।