बागेश्वर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बागेश्वर के पदाधिकारियों ने गुरुवार की सुबह कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास से मिले। उन्होंने मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया। उनके साथ गत दिनों हुई संघ के साथ वार्ता चर्चा हुई। लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी पदाधिकारियों ने की। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस मौके पर अनूप कांडापाल, नीरज उपाध्याय, मनोज कोरंगा आदि शामिल थे।