Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Aug 2021 5:26 pm IST


बीजेपी के "विकास की बात बूथ के साथ" कार्यक्रम का हुआ आगाज



भाजपा प्रदेश कार्यालय से ई-संवाद वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। ये कार्यक्रम दो महीने तक चलेगा। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश के बूथ स्तर मैनेजमेंट को लेकर वर्चुअल बैठक की गई। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर से बूथ मैनेजमेंट को लेकर कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता से उनका सीधा संवाद नही हुआ था आज वर्चुवल माध्यम से कार्यकर्ताओ से संवाद किया गया है।