हिमाचल प्रदेश के नाचन क्षेत्र के घीड़ी के भग्यार में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार महिला का पति और बेटी घायल हैं।
बता दें कि मृतक महिला की पहचान 51 वर्षीय दमयंती के रूप में हुई है। और घायलों में 57 वर्षीय अनिल कुमार और 12 वर्षीय राधिका शामिल है। बताया जा रहा है कि, अनिल कुमार घुमारवीं थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं।
एएसआई अनिल अपने परिवार को लेकर करसोग के बगसाड़ में अपने साढू के घर गए थे। और वे घर लौट रहे थे। तभी बारिश के कारण आल्टो कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।