Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Sep 2022 11:00 pm IST

अपराध

बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, इस मामले में हैं फरार


नई दिल्‍ली: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया इस समय विवादों के घेरे में हैं। अब उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बॉबी पर जनवरी महीने में स्पाइसजेट के एक विमान में सिगरेट पीने का आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं।

अगस्त में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह उड़ान के दौरान कटारिया सिगरेट पीते हुए दिख रहे थे। बताया जा रहा था कि वायरल वीडियो जनवरी में शूट किया गया था। इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हमारी टीम ने उसके एक ठिकाने पर छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला। अब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। हम जल्‍द उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

देहरादून के कैंट स्‍टेशन थाने में भी दर्ज है केस

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद स्पाइसजेट के मैनेजर जसबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। कटारिया के खिलाफ एक अन्य केस देहरादून कैंट स्टेशन थाने में दर्ज किया गया था। इसमें उस पर सड़क के बीच में मेज रखकर शराब पीने का आरोप है।