Read in App


• Thu, 24 Dec 2020 4:50 pm IST


किसानों को खालिस्तानी, उग्रवादी कहने के विरोध में किसानों करें मुकदमा, आप देगी कानूनी लड़ाई में मदद -रजिया बेग


आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग और प्रवक्ता संजय भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्हें किसानों को लेकर एक प्रेस वार्ता की ।  इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा कि आज किसानों की स्थिति बहुत ज्यादा दयनीय हो गई है और इस स्थिति के लिए सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है, उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि किसान लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं ,लेकिन उसके बावजूद भी केन्द्र के मंत्री और कई बीजेपी सांसद किसानों को आंतकवादी,खालिस्तानी कह कर संबोधित कर रहे हैं। केन्द्र और बीजेपी के नेताओं द्वारा किसानो पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। किसान आज इस सर्दी के मौसम में अपने हक हकूकों के लिए सडकों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार को किसान आतंकवादी और खालिस्तानी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं ,लेकिन केन्द्र सरकार आज तमाम किसानों को देशद्रोही करार दे रही है। अब आप पार्टी ने फैसला कर लिया है कि, किसानों के हक को लेकर आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और जो भी किसान भाई अपनी लड़ाई को कानूनी रूप से लडना चाहते हैं आप पार्टी उन किसानों की इस कानूनी लडाई में हर संभव मदद् के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं,उन पर पानी की बौछारें छोडी जा रही हैं,उन पर आंसू गैसे के गोले दागे जा  रहे हैं और किसान दिल्ली तक ना पहुंच सकें तो सडकें तक खुदवा दी गई। लेकिन केन्द्र सरकार ये समझ ले कि किसान को किसी भी सूरत में दबाया नही जा सकता और अब जो भी किसान इस सरकार से कानूनी रुप् से लडने का मन बना चुके हैं उनके साथ आप पार्टी पूरी तरह से खडी है। इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि केंद्र सरकार कई वार्ताओं के बाद भी किसानों पर कोई फैसला नहीं ले पाई है ,जो वाकई में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने बीजेपी नेतओं द्वारा किसानों पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन किसानों का पैदा किया हुआ अन्न ,पूरा देश खाता है वही आज किसान को गाली दे रहे हैं ,तो ऐसे लोगों के खिलाफ किसानों के साथ आप पार्टी खडी है।