बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं। फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने एक से बढ़कर एक सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं।
वहीं दीपिका पादुकोण दुनिया की टॉप 10 खूबसूरस महिलाओं की लिस्ट शामिल हुई है। जी हां आपने सही सुना। बता दें कि, साइंस के मुताबिक जोड़ी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला डिक्लेयर किया गया है।
वहीं बेयॉन्से और किम कार्दशियन को भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया गया है। इनके अलावा दीपिका पादुकोण वर्ल्ड की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल अकेली इंडियन एक्ट्रेस हैं। दीपिका इस लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।