Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Nov 2021 4:45 pm IST

नेशनल

जीका वायरस का खतरा बढ़ा


कानपुर में जीका का हमला तेज हो रहा है। बुधवार को जीका वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित चकेरी क्षेत्र के हैं। चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले चकेरी के पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज क्षेत्र में जीका के मरीज मिले थे।सीएमओ डॉ नैपाल सिंह ने बताया कि शहर में अब कुल जीका संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। शहर में जीका मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण हड़कंप मच गया। इससे दिल्ली और लखनऊ में भी बेचैनी बढ़ गई है।