Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jul 2023 5:10 pm IST


हरेला के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण


हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व "हरेला पर्व के मौके पर रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार हरिद्वार विधायक मदन कौशिक  जिला अध्यक्ष संदीप गोयल गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के व्यवसायध्यक्ष डॉ भीम दत्त सेमवाल जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी आदि ने कनखल में वृक्षारोपण किया और सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि हरेला पर्व बेहद मंगलमय हैक सभी कार्यकर्ताओं को हरेला के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।