Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Apr 2023 5:30 am IST

मनोरंजन

तापसी पन्नू के लेटेस्ट फोटो में फ्लॉन्ट किया सिक्स-पैक ऐब्स, देखकर हिल गए फैंस


अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपने नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने जिम ट्रेनर के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है, जिसमें वह अपना सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना दमदार अंदाज शेयर किया है।
इन तस्वीरों के जरिये वह  फैंस को फिटनेस मोटिवेशन दे रही हैं। एक्ट्रेस ने दो फोटोज शेयर की हैं। दोनों फोटोज में उन्होंने अपने सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए लोगों को हैरान कर दिया है। इस दोनों फोटो में एक्ट्रेस का हार्ड वर्क साफ दिखाई दे रहा है।  फोटो में उनके साथ खड़े उनके जिम ट्रेनर Sujeet Kargutkar उनके ऐब्स की तरफ इशारा कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।कई लोगों ने तो तापसी की तुलना टाइगर श्रॉफ से कर दी है। एक यूजर ने  कमेंट किया- आपको टाइगर श्रॉफ क्यों बनना है? वहीं एक अन्य ने लिखा- टाइगर को कॉम्पटीशन दे रही हैं।