Read in App


• Tue, 18 May 2021 7:03 pm IST


उत्‍तरकाशी के मठ पंचायत ने छेड़ी बूंद-बूंद सहेजने को अनूठी मुहिम


 उत्तरकाशी-तहसील मुख्यालय पुरोला से छह किमी दूर स्थित उत्तरकाशी जिले की मठ ग्राम पंचायत ने जल संरक्षण के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यह कार्य ग्राम पंचायत ने बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान किया। इसके सार्थक परिणाम इस वर्ष देखने को मिल रहे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत को पंचायती राज दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।