Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 5:25 pm IST


प्रवीण की शहदत की खबर से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


टिहरी: देश की सुरक्षा के लिये उत्तराखंड के रणबांकुरें कभी पीछे नहीं रहे हैं। बीते गुरुवार को टिहरी जिले भिलंगना ब्लॉक पुंडोली गांव के प्रवीण सिंह देश की रक्षा करते हुये जम्मू कश्मीर के शोपिया में शहीद हो गये। उनकी शहदत की सूचना से उनके घर और गांव में मातम फैल गया।घनसाली तहसील के पुंडोली गांव के ग्रामीणों को अपने वीर सपूत बेटे प्रवीण सिंह (32) को खोने का जहां गम है, तो वहीं उन्हें उसकी शहादत पर गर्व भी है, कि देश के लिये कुर्बानी देने वालों में उनके गांव का नाम भी शामिल हो गया है। प्रवीण की मौत की सूचना से उनके घर और गांव में मातम फैल गया। प्रवीण के पिता प्रताप सिंह खुद फौजी रहे है। बेटे की शहादत पर गर्व करने के साथ ही उनकी आंखों में आंसू भी थे। पिता की प्रेरणा से ही बेटा देश भक्ति का जज्बा लिए फौज में भर्ती हुआ था। लेकिन समय से पहले ही देश की रक्षा करते हुये वह शहीद हो गया।