Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 6:06 pm IST


पिथौरागढ़ में दो नाबालिकों के लापता होने से बवाल


पिथौरागढ़-नगर में शनिवार देर शाम अलग-अलग समुदाय के दो नाबालिकों के लापता होने से बवाल मच गया। देर रात तक पुलिस दोनों की खोजबीन में दर-दर भटकती रही। सूत्रों के मुताबिक कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने घर से उठाया और पूछताछ की। रविवार सुबह दोनों एंचोली से सकुशल मिले। वहीं इस मामले से हिंदुवादी संगठनों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच करवा रही है।