Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 11:00 pm IST

राजनीति

पूर्व सीएम ने यहां वैकल्पिक मार्ग तैयार के दिए निर्देश


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रानीपोखरी में ढहे जाखन नदी पुल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जाखन नदी में जिस स्थान पर पुल हादसा हुआ। वहां बड़ी मात्रा में भू कटाव की वजह से पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है साथ ही कहा कि इसके लिए सभी विभाग तैयारी कर रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त जाखन नदी पर संपर्क मार्ग तैयार कर वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।