Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

मराठी सिनेमा में डेब्यू करेंगे अक्षय, 'सम्राट पृथ्वीराज' में निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका..


बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बुरा बीता। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 

दरअसल, 'बच्चन पांडे' से फ्लॉप का सिलसिला शुरु हुआ और 'रामसेतु', रक्षाबंधन भी फ्लॉप ही रही। एक तरफ बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इसी बीच अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।

इस साल रिलीज हुई 'सम्राट पृथ्वीराज' में राजा-महाराजा का किरदार निभाएंगे। एक बार फिर अक्षय कुमार फिल्मी पर्दे पर ऐसा ही रोल करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार मराठी में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' नामक इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे।  

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी और वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित, यह फिल्म सात बहादुर योद्धाओं की कहानी पर आधारित है, जिनका एकमात्र उद्देश्य शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में लाना था। इसका एलान मुंबई में आयोजित किए गए फिल्म के मुहूर्त शॉट कार्यक्रम में किया गया। 

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एमएनसी प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद थे। ये फिल्म की अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।