Read in App


• Fri, 2 Apr 2021 1:51 pm IST


भाजयुमो करेगा शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान


टिहरी -भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की रीति नीतियों को जनता तक पहुंचाकर 2022 के चुनाव में फिर से सरकार बनवाएं। चार अप्रैल को नरेंद्रनगर में सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि सैनिक परिवारों को सम्मान देकर उनकी समस्याओं का भी निराकरण करें। बैठक में जिला महामंत्री मनीष राणा, उपाध्यक्ष विवेक उनियाल, अनिल चौहान, निकिता नौटियाल, दिनेश भंडारी, नरेश कुमाईं, पंकज पंवार, संजय पहाड़ी, पंकज बरवाण, विवेक भट्ट, धनवीर रावत, सूरज बिष्ट, संदीप रावत आदि उपस्थित रहे।