Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Feb 2023 6:30 pm IST

मनोरंजन

सुंबुल तौकीर को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, नागिन 7 में नहीं बल्कि इस सीरियल में आएंगी नजर


रियलिटी शो 'बिग बॉस 16 ' से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान अब जल्द ही एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल में अभिनय करती नजर आएंगी। बता दें कि सुंबुल जब बिग बॉस के घर में थी, उस वक्त एकता कपूर शो में पहुंची थी और उन्होंने सुंबुल को अपने सीरियल 'नागिन 7 ' के लिए सिलेक्ट कर लिया था। इसके बाद हाल ही में एक और     खबर आई कि सुंबुल खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। अब कहा जा रहा है कि सुंबुल जल्द ही एकता कपूर के  दूसरे सुपरहिट सीरियल में नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि टीवी क्वीन एकता कपूर सुम्बुल की एक्टिंग से इतनी प्रभावित हुईं हैं कि उन्होंने उन्हें अपने एक हिट सीरियल में  ब्रेक दे दिया है। बताया का रहा है कि सुंबुल तौकीर ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आने वाली हैं। दरअसल, ज़ी टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो में एक बड़ा लीप आने वाला है।  श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा के लीप के बाद शो में सुम्बुल तौकीर नजर आएंगी।  हालांकि इस बारे अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।