Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Feb 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- “यूक्रेन को बचाना चाहते हैं लेकिन रुस को कुचलना नहीं”


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपना पक्ष साफ किया। उन्होंने कहा कि, फ्रांस का मकसद यूक्रेन को बचाना है, रूस को कुचलना नहीं। 

दरअसल, म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जर्मनी पहुंचे मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वे इस सोच के समर्थक नहीं है कि, सभी को मिलकर रूस पर हमला कर देना चाहिए, जबकि कुछ का मकसद ही उसे तबाह कर देना है।

सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि, यूक्रेन के भविष्य को बचाने के लिए रूस को गलत साबित करना बेहद जरूरी है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तो पुतिन को लगा था कि वे पश्चिम को यूरोपीय एकता को तोड़कर सभी को झुका लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।