Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Feb 2022 12:26 pm IST

राजनीति

गणेश जोशी ने हरीश रावत पर कसा तंज, कहा- उत्तराखंड में एक महिला का टिकट काटकर हरदा को मिला


मसूरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी ने उत्तराखंड को भाजपा मय बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मसूरी विधानसभा सीट में किसी प्रकार कि कोई चुनौती उनके सामने नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव एकतरफा है। पूरा वातावरण भाजपा मय है। समाज के हर वर्ग के लोग भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर रोज हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि आने वाला सवेरा भारतीय जनता पार्टी का है। भाजपा के 60 प्लस के नारे की शुरुआत मसूरी विधानसभा सीट से होगी। 21 हजार से अधिक मतों से मसूरी विधानसभा की सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी को देंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे जब भी चुनावी मैदान में जाते हैं तब वे चुनाव नहीं लड़ते हैं, बल्कि क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है और वह लगातार पांच साल जनता की सेवा करते हैं।