Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 2:00 pm IST


कर्नल अमित बिष्ट को एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित


नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जायेगा। साहसिक खेलों के लिए दिए जाने वाला यह सम्मान भारत गणराज्य का उच्चतम सम्मान है। जो आगामी 13 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जायेगा। कर्नल बिष्ट को मिलने वाले इस सम्मान पर समस्त पर्वतारोहियों, जनपदवासियों एवं प्रदेश भर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।शुक्रवार को भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय की ओर से कर्नल अमित बिष्ट को नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित किए जाने की घोषाणा की गई। कर्नल अमित बिष्ट सेना मेडल को यह सम्मान उनके पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन लिये दिया जा रहा है। कर्नल बिष्ट पिछले 20 वर्षों से साहसिक खेलों विशेषकर पर्वतारोहण में विभिन्न श्रेणी के पर्वतों का आरोहण कर चुके हैं। पवर्त रोहण के क्षेत्र में अभी तक वह 35 पर्वतों का रोहण कर चुके हैं। जिसमें लगभग 20 चोटियां ऐसी हैं, जिनको अभी तक कोई अभी अरोहित नहीं किया गया था।