Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jan 2022 7:30 am IST


देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट पर कौन है भाजपा और कांग्रेस के दावेदार


शहर से लगी रायपुर विधानसभा सीट पर राज्य गठन के बाद दो विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। टिकट की दावेदारी के लिहाज से इस सीट पर हमेशा घमासान की स्थिति रही। हालांकि, इस सीट पर मतदाता का झुकाव भाजपा और कांग्रेस की तरफ ही रहा। बात भाजपा की करें तो सिटिंग विधायक उमेश शर्मा काऊ के अलावा शमशेर सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा प्रमुख रूप से दावेदारी की दौड़ में हैं। इसी तरह कांग्रेस से पिछले चुनाव में रनरअप रहे प्रभुलाल बहुगुणा के अलावा महेंद्र सिंह नेगी 'गुरुजी' और भूपेंद्र सिंह नेगी प्रमुख दावेदार नजर आ रहे हैं। सभी दावेदार टिकट के लिए पार्टी के बड़े नेताओं की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। साथ ही समर्थन जुटाने के लिए जनता के इर्द-गिर्द भी चक्कर काट रहे हैं। आप ने यहां से नवीन पिरशाली को प्रत्याशी घोषित किया है।