Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 4:39 pm IST


पौड़ी में तीन दुकानों का किया चालान


पौड़ी : शहर में त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति, नगर पालिका, मापतौल विभाग, तहसील प्रशासन शामिल थे। चेकिंग अभियान के दौरान मिठाई, समोसे, पनीर, दही, मावा सहित अन्य का सैंपल लिया गया। चेकिंग अभियान में 2 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और एक दुकान का अतिक्रमण पर चालान किया गया। साथ ही 10 घरेलू सिलेंडर और नॉन वोवन थैलों का उपयोग करने पर उन्हें जब्त किया गया। वहीं 6 दुकानों का फूड सेफ्टी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन न होने पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई।