Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Oct 2021 10:00 pm IST


केदारघाटी में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं हेलीकॉप्टर, NGT ने मांगा जवाब


रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आपदा के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की डिमांड बढ़ी है। मगर हेली सेवाओं करने वाली कंपनियां नियम कानूनों को नजरअंदाज कर हेली सेवाओं का संचालन कर रही हैं। केदारनाथ में हेली सेवाओं को संचालित करने वाली कंपनियों एवं एनजीटी और भारतीय वन्यजीव संस्थान के बीच में कुछ मानक तय किए गए हैं जिनको कंपनियां धड़ल्ले से अनदेखा कर रही हैं। इस संबंध में एनजीटी एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान को रिपोर्ट भेजी जा रही है और इसी के साथ सभी हेली कंपनियों को पत्र भेजकर उनसे जवाब भी मांगा गया है। हेली कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर हेलीकॉप्टर उड़ा रही हैं जिस वजह से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और वन्यजीवों के जीवन पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।