Read in App


• Sun, 20 Jun 2021 9:04 am IST


ऊधम सिंह नगर को मिली 54 हजार कोरोना वैक्सीन


उधमसिंह नगर-जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट काफी हद तक कम हो गया है। शनिवार को देहरादून से जिले के लिए 54 हजार वैक्सीन भेजी गई। जिले में अब कुल उपलब्ध वैक्सीन की संख्या करीब 80 हजार हो गई है। जिले में शनिवार को 3,302 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 45 प्लस से अधिक के 2130 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 1958 ने पहली डोज और 172 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 18 प्लस के 1172 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 998 ने पहली डोज और 174 ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 21 जू्न से 18 प्लस और 45 प्लस की सीमा समाप्त कर सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने से जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज हो सकेगा।