Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Jan 2023 6:00 am IST


आज इन राशियों के जातकों का सितारा रहेगा बुलंद, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिष के अनुसार 21 जनवरी, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। आज मौनी अमावस्या है। इसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन। 

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। गृहस्थ जीवन की बात करें तो दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सभी लोग एक साथ मिलकर रहेंगे। किसी के विवाह पर मोहर लग सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है।  

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट संबंधित कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन का आगमन हो सकता है, मित्रों द्वारा आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ कमा पाएंगे। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। 

कर्क 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।  आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा। आपके जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए थे, अब पूरे होते नजर आ रहे हैं। किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से आप की आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी और आय के अवसर प्राप्त होंगे।  

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में व्यस्त रहेंगे और व्यवसाय में किसी नवीन योजनाओं से लाभ कमाएंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की भी प्राप्ति होती हुई दिख रही है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। छात्रों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न नजर आएंगे। सेहत में भी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आज आप प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आप अपने आप को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 

वृश्चिक 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलताओं से भरा रहने वाला है। आज आपके जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे, उनको पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे, जिससे सीनियर काफी प्रसन्न रहेंगे। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपके व्यापार में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत है। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। 

मकर 
इस राशि के जातकों को आज कुछ न कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलता रहेगा। शिक्षा में प्रोग्रेस के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होगी।  जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसने आय अधिक होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक का प्रभाव रह सकता है। 

कुंभ
इस राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। आज आपके खर्चे अधिक होंगे। आर्थिक स्थिति में भी कमजोरी देखने को मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाएंगे। घर परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी।  

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन आगमन के संकेत मिलते रहेंगे जिससे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।