उत्तरकाशी : पालिका क्षेत्र उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण समस्या बना हुआ है। यहां कूड़ा तांबाखाणी सुरंग के समीप डंप किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में कूड़े की समस्या को लेकर पालिका में दो शिकायतें दर्ज हुई है। पालिका का कहना है कि एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है।उत्तरकाशी पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की सुविधा नहीं है। यहां अस्थाई रूप से शहर के प्रवेश द्वार पर तांबाखाणी सुरंग के बगल में कूड़ा डंप किया जा रहा है। पालिका ने अक्तूबर में यहां से कूड़ा हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन कूड़ा अभी भी यहीं डंप किया जा रहा है। इसके अलावा वार्डों में भी गड्ढे खोदकर कूड़े को दबाया जा रहा है।