Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 Aug 2022 4:00 am IST

अपराध

कानपुर : शादी के बाद पता चली किन्नर अनीता की सच्चाई, जबरन हथिया लिया मकान, थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित डॉक्टर


कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में किन्नर से शादी का मामला सामने आया है। दरअसल, ग्राम भारू बंगला निवासी डॉ. बुजुर्ग सत्यप्रकाश वर्मा बताया कि, व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। 

रिश्तेदारों के कहने पर पीड़ित ने 2017 में अनीता कश्यप से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद जैसे ही उनको पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली, तो वो अवाक रह गए। पीड़ित सत्यप्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि, शादी के बाद अनीता और उसके पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन और सुनील ने प्रॉपर्टी हथियाने के लिए मकान और क्लीनिक पर कब्जा कर लिया। 

बताया जा रहा है कि, पत्नी अनीता ने जबरन प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली। उन्होंने आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि अगर उसे न्याय ना मिला, तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि, पीड़ित डॉक्टर पिछले कई सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है ।