Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 7:30 am IST


राहुल की रैली से पहले सिद्धू का हाईकमान पर निशाना


छह फरवरी को राहुल गांधी की लुधियाना रैली और पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस की संभावित घोषणा से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर हाईकमान को परोक्ष रूप से चेताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यदि मुख्यमंत्री थोपा गया तो लोग मौजूद विकल्प (आप) को अपना लेंगे। किसी का नाम न लेते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब में 25 साल ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जो दूसरों के इशारों पर काम करते रहे हैं। ऐसे लोग कैसे चाहेंगे कि पंजाब में सिस्टम बने और 170 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिले। इन लोगों की माफिया से मिलीभगत है। पंजाब में पिछले 25 वर्षों में दस साल कांग्रेस की सरकार रही है।