Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Feb 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

भोजपुरी की इस फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ धोखा, शूटिंग के दौरान हुईं Vulgarity, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा


 भोजपुरी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री पूनम दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को  एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है,. लेकिन क्या आपको पता है कि वो एक साजिश के तहत अश्लीलता की शिकार हो गई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस को खेसारी लाल यादव के एक गाने में काफी वल्गर दिखाया गया था। आइये जानते हैं उस किस्से के बारे में...



एक्ट्रेस पूनम दुबे आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 फरवरी, 1990 में प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। उनके लिए उत्तर प्रदेश से मुंबई तक का सफर पूरा बिलकुल भी आसान नहीं था। इसके लिए पूनम को काफी संघर्ष करना पड़ा। एक बार तो उन्हें पर्दे पर वल्गर तक दिखा दिया गया था, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी थी। 


जी हां आपने बिल्कुल सही सुना,  पूनम दुबे के साथ साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। पूनम ने भोजपुरी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था, लेकिन इसी मूवी में उनके साथ वल्गैरिटी वाला खेल खेला गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे पर एक गाना ‘लौके भीतर के बनियाइन’ फिल्माया गया था, जिसमें एक्ट्रेस को काफी बोल्ड दिखाया गया है।  इस बारे में बात करते हुए पूनम में कहा था कि ‘इसमें जो प्रोड्यूसर और टेक्नीशियन टीम थी उन सभी ने उनके साथ पॉलिटिक्स किया था।


एक्ट्रेस के मुताबिक इस गाने को एक्स्ट्रा स्लोमोड कर दिया गया था,  इसको वल्गर बना दिया गया, बल्कि उन्होंने सभी को साफतौर से बता दिया था कि वो वल्गर नहीं करेंगी,फिर भी उनकी बात को नहीं सुना गया और उनको इसमें काफी वल्गर दिखा दिया गया था। पूनम के मुताबिक उन्होंने तो उस गाने में सिर्फ नॉर्मली एक्ट किया लेकिन उन लोगों ने उसमें स्लोमोड करके टेक्नीशियन का सहारा लेकर ऐसा कर दिया कि वह काफी वल्गर हो गया है और बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते हैं, ऐसी राजनीति होती रहती है।'