Read in App


• Fri, 3 Nov 2023 9:30 pm IST


उत्तराखंड हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह




सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे। अब  रितु बाहरी जल्द ही पदभार संभाल सकती हैं।जस्टिस जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रही हैं। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की दूसरी न्यायाधीश होंगी। उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था।