Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 18 Aug 2021 9:30 pm IST


कर्णप्रयाग.ग्वालदम पर खाई में गिरी कार,5 लोग घायल


कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर सुनला के पास अल्टो कार खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कार सवार सभी लोग देहरादून से बागेश्वर जा रहे थे तभी सुनला के पास कार खाई में गिर गई।