Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 7:01 am IST


उत्‍तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को


उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 25 मार्च को होगा। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी होगी। यह जानकारी वरिष्ठ प्रशासनिक सूत्रों ने दी है।

शपथ ग्रहण समारोह यादगार और भव्य बनाने के लिए उसे राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे