DevBhoomi Insider Desk • Mon, 7 Feb 2022 10:00 pm IST
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आये सेना के सात जवान, रेस्क्यू जारी
अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। सभी सात जवान एक गश्ती दल का हिस्सा हैं। भारतीय सेना ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि इन जवानों की खोजबीन और बचाव का काम जारी है। बचाव अभियान में विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी देखी जा रही है।