Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Sep 2021 1:30 pm IST

नेशनल

गोरखपुर में बाढ़


गोरखपुर जिले में कुछ समय पहले तक रौद्र रूप दिखा रहीं जनपद में बहने वाली सभी नदियां अब खतरे के निशान से नीचे गई हैं। घाघरा नदी शनिवार को खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे गई। राप्ती नदी 24 सेमी और गोर्रा नदी खतरे के निशान से 15 सेमी नीचे बह रही है।वहीं, खतरे के निशान से करीब 3.33 मीटर नीचे पहुंच चुकी रोहिन नदी फिर ऊपर की तरफ आने लगी है। शनिवार शाम वह खतरे के निशान से 2.59 मीटर नीचे बह रही थी। आठ घंटे में उसका जलस्तर करीब छह सेमी बढ़ा है।लगभग एक महीने तक उफान पर रहीं जनपद की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर नीचे आने से आम लोगों से लेकर शासन-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सबसे भयावह स्थिति राप्ती नदी के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की थी। करीब 25 दिन तक लगातार ऊपर की तरफ जाने के बाद अब राप्ती नदी के खतरे के निशान के नीचे पहुंचने से लोगों की आशंका समाप्त हो गई है।