Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 10:53 am IST

राजनीति

बर्फबारी के बीच लोगों से संपर्क करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी डोभाल


 उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान संजय के समर्थन में लोगों की अपार भीड़ जुटी। उनके समर्थक बर्फबारी के बीच गांवों में लोगों से जनसंपर्क करने पहुंचे। डोभाल यमुनोत्री विधानसभा के पुजारगांव, गढ़वाल गाड, खालसी, भल्ड गांव, बडीमणी छोटी मणी, कुमाराडा सहित कई गांवों में जाकर लोगों से संपर्क साधा। चुनाव प्रचार के दौरान लोग संजय से जुड़ते दिखे और अन्य दलों को छोड़कर उनका समर्थन किया। इस दौरान संजय डोभाल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि यमुनोत्री से जीतकर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि जो वादे जनता से किए जाएंगे, उनको पूरा करके जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।