DevBhoomi Insider Desk • Wed, 15 Dec 2021 11:25 am IST
पीएम मोदी ने दक्षिण भारत के भाजपा सांसदों संग की बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोर-आजमाइश तेज कर दी है। अयोध्या से लेकर काशी तक भाजपा चुनावी तैयारियां जोर शोर से कर रही है। वहीं. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के भाजपा सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों के साथ बैठक कर कार्यों का लेखा-जोखा लिया। ये सांसद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिण भारत के राज्यों से हैं।