Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 7:50 am IST


पहाड़ के बेटे मनीष ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा


पिथौरागढ़ के कासनी के मूल निवासी मनीष की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव और उनके परिवार के बीच में खुशी की लहर छा गई है। आपको बता दें कि मनीष ने अपनी महिला साथी सिक्किम की मनीता प्रधान के साथ विषम परिस्थितियों में एवरेस्ट की ऊंचाइयों को छुआ और एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लगाकर देश और देवभूमि का नाम रोशन किया। मनीष के एवरेस्ट फतह करने की सूचना मिलते ही उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। मंगलवार की सुबह 5 बजे मनीष ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर लिया।


समुद्र तल से 8,848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ना आसान नहीं है और बहुत ही कम लोग इस चोटी पर चढ़ पाए हैं। उन जांबाजों में शामिल हो गए हैं मनीष कसनियाल। पिथौरागढ़ के मनीष ने अपने आत्मविश्वास और अपनी हिम्मत का बखूबी प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि अगर कुछ करने की ठान लो तो चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां सामने आ जाएं आपको आपके लक्ष्य से वे दूर नहीं कर सकतीं।