Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Sep 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

रूस : साजिश के तहत रोकी गयी थी राष्ट्रपति पुतिन की कार, जानिए क्या-कब कैसे हुआ...?


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर बम से हमला हुआ था और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। हालांकि,अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के बाद से राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति की कार के बाएं हिस्से में 'तेज धमाका' हुआ था, और उसके बाद  इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया था। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी  लिमोजिन कार में सवार पुतिन को सुरक्षित । इस घटना में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

बता दें कि, पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे इसी दौरान एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। रोकने के बाद  पुतिन की कार में बायीं ओर जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और फिर उसमें धुआं निकलने लगा। इसके बाद कार को बमनिरोधक और बुलेटप्रुफ सुरक्षाकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया और आसपास फैले धुआं को हटाने की कोशिश की गई।  कुछ सेकेंड के भीतर ही पुतिन को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया।

वहीं घटना की जांच के दौरान एंबुलेंस की जांच की गई तो ड्राइविंग सीट पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन पर हमला करने वाला शख्स आत्मघाती हमलावर था। वहीं अब सूत्रों के अनुसार पुतिन की सुरक्षा सेवा के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं पुतिन के आने जाने के बारे में सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड को हटा दिया गया।