Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 Aug 2022 1:00 am IST

अपराध

राजस्थान : गोमांस बेचने से मना करने पर मुस्लिम युवक की पिटाई, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस...


राजस्थान के टोंक के निवाई के एक गांव में गोमांस बेचने से मना करने पर एक मुस्लिम युवक को तस्करों ने पीटा। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं गोमांस कटने की सूचना पर मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो घासी की ढाणी ललवाडी निवासी इस्लाम बेटे ईमाम बक्श ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि, एजाज, मुंशी बंजारा के घर गया था। वहां तीन-चार लोग गोमांस बेच रहे थे। जिसको उसने विरोध किया। 

वहीं दूसरे दिन तस्करों ने बीती सुबह छह बजे वह घर से मस्जिद नमाज अदा करने जाते समय उसे रोककर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं गाय कटने की सूचना पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अरनिया मंडल अध्यक्ष हनुमान चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर हंगामा करने लगे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घासी की ढाणी में कुछ घरों में तलाशी ली। इस दौरान तलाशी में चार बंदूकें, तलवार, छर्रे और कुल्हाड़ी बरामद किए गए। वहीं ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया।