Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Apr 2022 6:04 pm IST


रोशनाबाद से बिहारीगढ़ राजमार्ग का लाभ नहीं मिल रहा उद्यमियों को


संयुक्त किसान मोर्चा ने विधायकों के वेतन, भत्तों आदि सुविधाओं को बढ़ाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से विधायकों के बढ़ाए गए वेतन को तत्काल वापस लेने की मांग की है।सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि यूनियन प्रदेश में विधायकों के बढ़ाए गए वेतन और भत्तों का विरोध करती है। यदि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द विधायकों के बढ़ाए गए वेतन और आदि सुविधाओं को वापस नहीं लेती है, तो भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन लिए बाध्य होगी। कहा कि किसान और मजदूर की मेहनत की कमाई को इस तरह लुटाया नहीं जा सकता है। सरकार को चाहिए कि वह अन्य प्रदेशों की भांति किसानों को मुफ्त बिजली, फसलों पर सब्सिडी और गरीबों को दी जाने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी करे। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि जहां एक ओर देश में डीजल, पेट्रोल, खाद, दवाईयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम भी नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड, बालेंद्र सिंह, मोहम्मद इसरार, आजम अली, आदि किसान मौजूद थे।