जिला प्रशासन ने आगामी विधान सभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी तीर्थ पाल सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि तीनों विधान सभाओं में अभी तक 4260 नए मतादाता बने हैं।
जिला सभागार में एडीएम तीर्थ पाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले की पुरोला, यमुनोत्री तथा गंगोत्री तीनों विधान सभा क्षेत्रो में कुल 227378 मतदाता हैं। जिनमें 71373 पुरोला, 72724 यमुनोत्री तथा 83281 मतदाता गंगोत्री विधान सभा में है। जिसमें 3240 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं।