Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 7:35 pm IST


आदेश को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग


भैरव सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा से लगातार तीसरी बार विजयी हुए भाजपा विधायक आदेश चौहान से भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा हाईकमान से आदेश को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की। भैरव सेना के अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना है। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारुल उपाध्याय, विभाग अध्यक्ष रोहित कुमार, भैरव सेना मातृशक्ति वाहिनी प्रदेश अध्यक्षा मिनी पुरी, विभाग अध्यक्षा अंजली वाल्मीकि, विभाग उपाध्यक्षा तानिया, सपना, लक्ष्मी, अमन गुप्ता, शुभम, आदित्य पुरी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।