Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 10:00 am IST


कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन


पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने हनुमान चौक पर एकत्र होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जिसके बाद चौक पर भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया गया।बीते दिवस कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर बाजपुर में हमला किया गया। जिसके लिए कांग्रेसियों ने भाजपा की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। इस मौके पर एकत्र हुये कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राज में पूर्व मंत्री ही जब सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों के क्या हाल होंगे।