Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Aug 2022 4:00 am IST

अपराध

कर्नाटक : कमरे के होटल में हत्यारोपी बिता रहा था महिला मित्र के साथ वक्त, 3 पुलिसकर्मी दे रहे थे पहरा, गिरफ्तार


कर्नाटक के हुबली से 3 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इन सभी पर आरोप है कि, उन्होंने एक हत्यारोपी को महिला साथी के साथ समय बिताने के लिए होटल में रुकने की इजाजत दी गयी है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि तीनों पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इरफान खान नाम के शख्स की हत्या के सिलसिले में बच्चा खान को सुनवाई के लिए बल्लारी से धारवाड़ लाया गया था। अदालत में पेश होने के बाद बच्चा खान ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह एक होटल में अपनी महिला साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। यह महिला साथी बेंगलुरू से धारवाड़ आई थी। 

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे होटल में रुकने की इजाजत दे दी थी। इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरे में भी तैनात हो गए। इसकी जानकारी गोकुल रोड पुलिस को हुई तो होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों समेत बच्चा राय और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।